फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा मरीज का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदा मरीज का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, मांगी माफी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की ओर से शुरू की गई प्रक्रिया पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब मरीज के फोन पर 4 बार निगम के सर्वर से मैसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। हालांकि मंगलवार को अस्पताल प्रशासन के मौखिक तौर पर माफी मांगने पर मामला रफा दफा कर दिया गया। पीड़ित ने भी मामले को तूल न देते हुए प्रशासन को उसकी गलती का अहसास कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्रीनिवास कुमार को बीते 24 नवंबर को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच 30 नवंबर को उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक दिसंबर को निगम की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। 3 दिसंबर को मरीज की कोरोना जांच हुई जिसमें वह निगेटिव आए। उन्होंने घर जाने की तैयारी शुरू की तभी उनके फोन पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने का मैसेज आया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी और मामला प्रशासन के पास पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने का दबाव बनाया जाने लगा लेकिन शीर्ष अधिकारियों के दखल के बाद मामला शांत हो सका। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि एक ही नाम के दो संक्रमित मरीज एक ही दिन में भर्ती हुए थे जिसके चलते डाटा अपलोड होने में गलती हुई। गलती को सुधार लिया गया है। बुधवार को मरीज को डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें