फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर सख्ती: दिल्ली में 24 घंटे में करीब 12 हजार वाहनों पर कार्रवाई, सड़कों की मशीनों से हुई सफाई

Fri, 19 Dec 2025 08:29 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे में 11,776 वाहनों के चालान किए। शहरभर में कचरा उठान, सड़कों की मशीन से सफाई, पानी का छिड़काव और एंटी स्मॉग गन से धूल नियंत्रण किया गया।
 
विज्ञापन
दिल्ली में 24 घंटे में करीब 12 हजार वाहनों के चालान - फोटो : दिल्ली में 24 घंटे में करीब 12 हजार वाहनों के चालान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने बीते 24 घंटों के भीतर प्रदूषण फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले 11,776 वाहनों के चालान काटे। शहर भर में सामूहिक अभियान चलाकर निगरानी और कार्रवाई की गई। प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने कई मोर्चों पर काम शुरू किया है। वाहनों की जांच, धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन और नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए निगरानी हो रही है।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि इसके कारण इस साल अभी वायु गुणवत्ता सूचकांक पिछले साल की तुलना में बेहतर है। उन्होंने कहा, शहर में 24 घंटे में 12,164.88 मीट्रिक टन कचरा उठाया गया। 2,068.81 किलोमीटर सड़कों की मशीनों से सफाई हुई। धूल को दबाने के लिए 1,830 किलोमीटर सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया, जबकि 5,528 किलोमीटर क्षेत्र में एंटी-स्मॉग गन का उपयोग किया गया। निर्माण स्थलों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए 160 एंटी-स्मॉग गन तैनात हैं।

30,000 मीट्रिक टन कचरे का किया निपटान
मंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों में औसतन 30,000 मीट्रिक टन से अधिक पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया गया। वहीं, जनता से जुड़ी शिकायतों पर तेज कार्रवाई की गई। 311, ग्रीन दिल्ली ऐप, समीर और सोशल मीडिया से मिली 57 शिकायतों का समाधान किया गया। बिना तय मार्गों पर चल रहे 542 ट्रकों को रोका गया और शहर से बाहर लौटाया गया। इसके अलावा, ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए दिल्ली के 34 प्रमुख जाम वाले स्थानों पर विशेष इंतजाम रहे, जिससे यातायात सरल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें