फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पॉलिथीन व बॉक्स में लिए जा रहे हैं चालान के पैसे 

Tue, 16 Jun 2020 05:14 AM IST
अवधेश कुमार पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के काफी जवान कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को कोरोना के प्रसार को उठाए गए नियमों का पालन करवाना कड़ी चुन्नौती है। दिल्ली पुलिस के कुछ जिलों में कोरोना चालान करना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ जिलों में अभी चालान शुरू नहीं हुए हैं। कोरोना से बचने के लिए दिल्ली पुलिस के ज्यादातर जिलों में चालान की राशि पॉलिथीन या बॉक्स में लिए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये कैसे पता लगेगा कि व्यक्ति का पहला चालान हुआ है या नहीं। ऐसा अभी तक कोई सिस्टम नहीं आया है जिससे ये पता लग सके कि व्यक्ति का पहला चालान हो चुका है। ऐसे में उसका दूसरा चालान एक हजार रुपये का होगा। 
विज्ञापन


 

सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, मास्क नहीं पहनने और पान मसाला खाकर थूकने पर 500 रुपये का चालान करने का शनिवार को आदेश दिया है। पहली बार 500 रुपये व दूसरी बार एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के 15 जिलों में से जिन जिला पुलिस के पास चालान बुक पहुंच गई है वहां की पुलिस ने चालान करना शुरू कर दिया है। सब-इंस्पेक्टर व उससे ऊपर के पुलिस अधिकारी चालान कर रहे हैं। 

 

दक्षिण-पूर्व समेत कई जिलों में चालान करना शुरू नहीं किया गया है। इन जिलों के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार शाम तक चालान बुक नहीं आई थी इस कारण चालान होना शुरू नहीं हुआ है। कोरोना के संक्रमण राशि को पुलिस पॉलिथीन व बॉक्स में ले रही है। चालान करने के बाद राशि को थाने ले जाया जाता और उसके बाद नोटों को सैनिटाइज किया जाता है। ज्यादातर जिलों चालान करने के दौरान नोटों को सैनिटाइज करने व सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं। कई थानों में नोटों समेत कागजातों को सैनिटाइज करने की मशीन लगी हुई है।

 
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस ने किए 104 चालान- नई दिल्ली जिला पुलिस ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को उल्लंघन करने पर सोमवार को 104 लोगों का चालान किया गया। नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल ने बताया कि क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, सार्वजनिक जगहों व कार्यालय में मास्क नहीं पहनने, सार्वजनिक जगहों पर थूकने और सार्वजनिक जगहों पर पान, गुटका व तंबाकू आदि खाने वालों का चालान किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें