फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, डॉक्टरों के लिए ड्यूटी के बाद क्वारंटीन की सुविधा खत्म

Thu, 21 May 2020 10:38 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और सभी मेडिकल स्टाफ को अब ड्यूटी के बाद क्वारंटीन में रहने की सुविधा नहीं दी जाएगी। केंद्र सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, इस आदेश का सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने विरोध किया है।

विज्ञापन


पहले कोविड वार्ड में ड्यूटी करने के बाद सभी डॉक्टर, नर्स व मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी के दौरान और ड्यूटी के बाद क्वारंटीन किया जाता था, ताकि उनकी वजह से उनके घर व साथ में काम करने वाले अन्य स्टाफ में कोरोना संक्रमण न हो। अब केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अब केवल ड्यूटी के दौरान ही क्वारंटीन की सुविधा दी जाएगी।


इस आदेश का आरडीए के सभी डॉक्टरों ने विरोध किया है। एम्स आरडीए के अध्यक्ष डॉक्टर आदर्श प्रताप ने कहा कि इस फैसले से मेडिकल स्टाफ की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। इससे उनके परिवार के सदस्यों में भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन


विरोध स्वरूप आरडीए ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर उनसे इस मामले में दखल देने की अपील की है। आरडीए की मांग है कि ड्यूटी के बाद भी मेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया जाए और पहले की तरह ही रहने की सुविधा भी दी जाए।

विज्ञापन

होटलों के कमरे खाली करें डॉक्टर : एलएनजेपी
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने क्वारंटीन किए गए सभी डॉक्टरों को आदेश जारी किया है। कहा गया है कि अब सिर्फ ड्यूटी के दौरान ही क्वारंटीन की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने रहने के लिए जो होटल उपलब्ध कराएं हैं वह उन्हें बृहस्पतिवार तक खाली कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें