फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः लैपटॉप बनाने वाली कंपनी जल्द मुहैया कराएगी एक लाख पीपीई किट और एन 95 मास्क

Thu, 21 May 2020 10:35 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PPE KIT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अगर कोरोना वायरस से भारत को लड़ाई करनी है तो डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ को संक्रमण से बचाकर रखना होगा।

विज्ञापन


इसी के मद्देनजर अग्रणी कंपनी एचसील (हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड) एक लाख पीपीई किट और 50 हजार एन-95 मास्क और सप्लाई करेगी। पिछले कुछ महीनों में यह कंपनी यूपी के 75 जिलों में पीपीई किट सप्लाई कर चुकी है। मुख्य रूप से एचसीएल कंपनी कंप्यूटर, लैपटॉप व सॉफ्टवेयर बनाती है। 


पीपीई किट पहनने से संक्रमण का खतरा कम
कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पीपीई किट पहनना जरूरी है। किट के पहनने से काम कर रहे लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा कम रहता है। पीपीई किट के निर्माण में 12 कंपनियां लगी हुई हैं जो सीट्रा और डीआरडीओ से स्वीकृत है। एचसीएल यूपी समेत कई राज्यों में पीपीई किट सप्लाई कर रही है। प्रतिदिन 17 हजार से ज्यादा किट बनाई जा रही हैं। जो मांगों के आधार पर अलग अलग जिलों में सप्लाई की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीटीएम किट की सप्लाई में आएगी तेजी

प्रदेश में वीटीएम की आपूर्ति पूरा करने के लिए सरकार ने महाराष्ट्र की कंपनी से अनुबंध किया है। फिलहाल, वीटीएम किट का बनाने का काम अभी कम स्तर पर किया जाता है। अभी कोविड अस्पतालों में एक हजार वीटीएम किट की सप्लाई की गई है।

आपको बता दें, वीटीएम किट एक प्रकार की ट्यूब होती है, जिसमें कोरोना संक्रमित का स्वैब रखते हैं फिर उसे प्रयोगशाला तक पहुंचाया जाता है। इसकी खास बात ये है कि इसके उपयोग से एक साथ 50 लोगों के सैंपल लिए जा सकते हैं। 

ओप्पो कंपनी के 14 कर्मचारी कोरोना की चपेट में
गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। वहां अब संक्रमितों की संख्या 302 तक पहुंच गई है। नोएडा में स्थित मोबाइल कंपनी ओप्पों के 14 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके पहले 9 कर्मचारी के संक्रमित मिले थे। इसके बाद कंपनी ने तीन हजार कर्मचारियों की जांच कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें