फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: कक्षा 12वीं का सामान्य रहा इकोनॉमिक्स का पेपर

Wed, 15 Dec 2021 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली इलाके में परीक्षा केंद्र से लौटे छात्रों ने कहा कि पेपर में दिनांक व आर्थिक कार्यक्रमों को लेकर एक भी सवाल नहीं पूछा गया। जबकि, बच्चों ने ऐसे सवालों को लेकर तैयारी की थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Educart
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा का इकोनॉमिक्स का पेपर आयोजित हुआ। पेपर सामान्य होने के कारण छात्रों को सवालों को हल करने में राहत रही। केस स्टडी के कुछ सवालों ने छात्रों के समय की अधिक खपत की। अब अगला पेपर बृहस्पतिवार को हिंदी विषय का होगा।

विज्ञापन


नई दिल्ली इलाके में परीक्षा केंद्र से लौटे छात्रों ने कहा कि पेपर में दिनांक व आर्थिक कार्यक्रमों को लेकर एक भी सवाल नहीं पूछा गया। जबकि, बच्चों ने ऐसे सवालों को लेकर तैयारी की थी। वहीं, केस स्टडी के सवालों ने बच्चों के समय की अधिक खपत  की। छात्रों का कहना था कि पेपर को एनसीईआरटी से बनाया गया था। जिन बच्चों ने सैंपल पेपर से अधिक अभ्यास किया था, उन्हें अधिक फायदा नहीं हुआ।
 
12वीं के छात्र हिमांशु सिंह ने कहा कि उन्होंने पेपर के लिए एनसीईआरटी के साथ-साथ अन्य किताबों से भी प्रश्नों का अभ्यास किया था। इस वजह से पेपर करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। कुछ प्रश्नों का स्तर थोड़ा मुश्किल था, लेकिन जिन बच्चों ने ठीक से अभ्यास किया होगा, उनके लिए पेपर आसान था।
विज्ञापन


इसी तरह दिव्यांशु गुप्ता ने का कहा कि उन्होंने पेपर के लिए सैंपल पेपर व एनसीईआरटी से अभ्यास किया था, लेकिन सिर्फ एनसीईआरटी से पूछा गया था। पेपर में सवालों का स्तर सामान्य रहा। हालांकि, कुछ सवालों को लंबा बनाया गया था। ऐसे में इस तरह के सवालों में अधिक समय लग गया।

दिनांक व आर्थिक कार्यक्रमों के प्रश्न आने को लेकर संभावना बनी हुई थी। लेकिन, जब प्रश्नपत्र देखा तो हैरान हो गया। इस तरह का एक भी प्रश्न देखने को नहीं मिला।-विनय, छात्र
विज्ञापन


सवालों का स्तर बहुत आसान था। मैंने तैयारी पूरी भी की थी। इस वजह से प्रश्नों को हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई।-विनय, छात्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें