फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Embraer Bribery Case: एम्ब्रेयर रिश्वत मामले में गौतम खेतान गिरफ्तार, विमान सौदे में रिश्वत खाने का आरोप

Thu, 01 Sep 2022 11:52 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

आरोप है कि एम्ब्रेयर की तमाम कंपनियों ने इंटरदेव के जरिये विपिन खन्ना तक रिश्वत की रकम पहुंचाई। जिसे आगे खेतान की मदद से रक्षा मंत्रालय व डीआरडीओ के अधिकारियों तक पहुंचाया गया और सौदे को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
गौतम खेतान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने दिल्ली के वकील गौतम खेतान को ब्राजील के विमान निर्माता एम्ब्रेयर के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। खेतान पर 2008 में एम्ब्रेयर और डीआरडीओ के बीच 21 करोड़ अमेरिकी डॉलर के तीन विमानों के सौदे में ब्रिटेन के एक एनआरआई बिचौलिये से कथित कमीशन मामले में यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


सीबीआई ने 25 अगस्त को खेतान से करीब चार घंटे पूछताछ की थी। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। खेतान फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने ब्राजील के एक अखबार की रिपोर्ट में हुए खुलासे के आधार पर छह साल पहले मामला दर्ज किया था। खेतान का नाम अगस्ता वेस्टलैंड वीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के आरोपपत्र में भी था। 

सीबीआई को संदेह है कि विदेश से मिली रिश्वत को विभिन्न लेनदेन के जरिये भारत लाने में खेतान ने अहम भूमिका निभाई थी। जांच एजेंसी ने ब्रिटेन के हथियार विक्रेता विपिन खन्ना और दो कंपनियों ब्राजील की एम्ब्रेयर और सिंगापुर की इंटरदेव पीटीई लिमिटेड के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि एम्ब्रेयर की तमाम कंपनियों ने इंटरदेव के जरिये विपिन खन्ना तक रिश्वत की रकम पहुंचाई। जिसे आगे खेतान की मदद से रक्षा मंत्रालय व डीआरडीओ के अधिकारियों तक पहुंचाया गया और सौदे को अंतिम रूप दिया गया। सीबीआई ने सितंबर 2016 में इस मामले की जांच शुरू की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें