फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मेटा पर बाल यौन शोषण सामग्री के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा के जरिये संदिग्ध बाल यौन शोषण सामग्री प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के निर्देशों के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अनुसार, मेटा के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार का आरोप लगाने वाली एक शिकायत के बाद स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने आठ अक्तूबर 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 और 67बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में लगभग 10 संदिग्ध लिंक को चिह्नित किया गया है। पुलिस ने आरोपों की सत्यता की जांच और मामले से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें