फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को धमकाने के आरोप में रागिनी तिवारी के खिलाफ जाफराबाद थाने में मामला दर्ज

Wed, 23 Dec 2020 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रागिनी तिवारी - फोटो : स्क्रीनशॉट
विज्ञापन

खुद को एक धर्म विशेष का नेता बताकर अक्सर भड़काऊ भाषण देने वाली रागिनी तिवारी उर्फ जानकी बहन के खिलाफ जाफराबाद थाने में दंगा भड़काने के इरादे से भड़काऊ बयान देने का मामला दर्ज किया गया है। पिछले दिनों रागिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। 

विज्ञापन


वीडियो में रागिनी किसानों को धमकाते हुए आंदोलन खत्म करने की धमकी दे रही थीं। वीडियो में यह भी कहा गया था कि यदि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ तो वह इसे भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली हंगामा करवा देंगी। बाद में इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार ही जिम्मेदार होगी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज की है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में रागिनी तिवारी लोगों को हिंसा भड़काने के लिए एकजुट होने के लिए कह रही थीं। वीडियो में वह यह भी कह रही थी कि यदि सरकार ने दिल्ली को किसान आंदोलन से मुक्त नहीं कराया इसके लिए वह ही जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन


वीडियो में वह खुलेआम किसानों को धमकाते हुए दिख रही हैं। वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए कानूनी राय ली। इसके बाद रागिनी के खिलाफ धारा-153 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें