फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 नियमों की अनदेखी पर होटल प्रबंधन के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 नियमों की अनदेखी पर होटल प्रबंधन के खिलाफ केस
विज्ञापन

नई दिल्ली। मौर्या एंक्लेव इलाके में सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। होटल में आयोजित समारोह में करीब डेढ़ सौ लोग शामिल हुए थे। वहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था, ज्यादातर लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। एक शख्स की शिकायत पर पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ सरकारी नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता, बृहस्पतिवार को पीतमपुरा स्थित सिटी पार्क होटल गया था। वहां उसने भूतल और पहली मंजिल पर काफी भीड़ देखी। होटल में करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद थे, जो कोविड-19 से बचाव के नियमों की अनदेखी कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस टीम होटल पहुंची। जहां पुलिस ने कई लोगों को देखा, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने नियमों की अनदेखी से संबंधित कई फोटो और वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराए। पुलिस ने खुद भी फोटो और वीडियो बनाकर होटल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस जांच कर रही है कि किसकी इजाजत से इतने लोगों को होटल में बुलाया गया और नियमों का ध्यान क्यों नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें