बीते तीन माह से ज्यादा समय से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर बैठे किसानों के कारण दिल्ली में कई मार्ग बंद पड़े हैं। इस बीच रविवार रात को दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट स्थित फ्लाईओवर की सिंगल लेन दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली को खोल दिया है।
इसकी वजह से गाजियाबाद, मेरठ, लालकुआं, डासना, हापुड़ की ओर जाने वाली गाड़ियों को आनंद विहार बॉर्डर होकर ही जाना पड़ रहा था। जिससे शाम को भारी जाम लगता था। ऑफिस लौटते समय लोगों का काफी समय बर्बाद हो रहा था। लोग जाम से बचने के लिए सीमापुरी बॉर्डर से भी जाते थे। इस वजह पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जाम लग जाता था।