नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर व पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर के पिता की एसयूवी कार बृहस्पतिवार तड़के राजेंद्र नगर स्थित उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। चूंकि मामला भाजपा सांसद से जुड़ा हुआ है। लिहाजा जिला पुलिस ने आनन फानन में केस दर्ज कर कई जांच टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस दिल्ली के सभी वाहन चोरों का ब्यौरा खंगाल रही है।
गौतम गंभीर अपने पिता दीपक गंभीर के साथ ही राजेंद्र नगर में रहते हैं। कार चोरी की घटना से सांसद के परिवार की सुरक्षा में भी चोरों ने सेंध लगा दी है। डीसीपी सेंट्रल संजय भाटिया के मुताबिक, सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश चल रही है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।