फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दो लोगों को कुचलने वाला कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कारमालिक पिता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज, चालक के पास नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस, कार का नहीं था इंश्योरेंस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में बुधवार को कार से दो लोगों को कुचलने वाले चालक सुमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कार चला रहा था। साथ ही पता चला कि जिस कार से दुर्घटना हुई उसका इंश्योरेंस भी नहीं था। पुलिस ने कार मालिक और आरोपी चालक के पिता हरियाणा के सोनीपत स्थित सेक्टर-12 निवासी संजय कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोती नगर के जखीरा गोल चक्कर के पास बुधवार शाम बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई और वहां मौजूद दो लोगों को कुचल डाला। कुचले गए लोगों में सूरज पाल और मुनि राज की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया। कार नंबर के जरिए पुलिस उसके मालिक के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें