फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: 'लेफ्ट यूनिटी' ने किया क्लीन स्वीप, गीता कुमारी बनीं अध्यक्ष

Sun, 10 Sep 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में आइसा, एसएफआई और डीएसएफ के संयुक्त गठबंधन लेफ्ट यूनिटी और हरियाणा की बेटी गीता कुमारी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन


देर रात चली मतगणना के बाद आए परिणाम में सेंट्रल पैनल की चारों सीट पर लेफ्ट यूनिटी ने कब्जा किया। लेफ्ट यूनिटी की गीता कुमारी ने अध्यक्ष, सिमोन जोया खान ने उपाध्यक्ष, दुग्गिराला श्रीकृष्ण ने महासचिव तो शुभांशु सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

अध्यक्ष पद के लिए गीता कुमारी ने 1506 वोट लेकर एबीवीपी की निधि त्रिपाठी(1042)को हराया। उपाध्यक्ष के लिए सिमोन जोया खान  ने 1876 वोट हासिल कर एबीवीपी के दुर्गेश(1028) को शिकस्त दी। इसी प्रकार महासचिव पद पर दुग्गिराला श्रीकृष्ण  ने 2082 वोट लेकर एबीवीपी के निकुंज मकवाना(975) को और संयुक्त सचिव के लिए शुभांशु सिंह ने 1755 वोट हासिल कर एबीवीपी के पंकज केसरी (920) को मात दी।
विज्ञापन


मतगणना के शुरुआती रुझान में  काउंसलर्स पद में एबीवीपी को काफी बढ़त मिल रही थी। हालांकि सेंट्रल पैनल में लेफ्ट यूनिटी आगे बढ़ गया। जबकि एबीवीपी और बापसा के बीच सेकेंड रनर अप के लिए मशक्कत होती रही। शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए 58.69 फीसदी मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना शुक्रवार रात को ही शुरू हो गयी थी।

दिन-रात चली मतगणना में वर्ष 2016 की तर्ज पर ही लेफ्ट यूनिटी ने सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि लेफ्ट यूनिटी को एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव पद पर बराबर टक्कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें