देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) में नौ फरवरी, 2016 को देश विरोधी नारे लगने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस जेएनयू के करीब 30 छात्रों से पूछताछ करेगी। जेएनयू के ये छात्र देशविरोधी नारे लगने के समय मौके पर मौजूद थे।
दिल्ली पुलिस चाहती है कि इनमें से कोई छात्र दिल्ली पुलिस का गवाह बन जाए। दिल्ली पुलिस सभी से एक प्रत्यक्षदर्शी के रूप में पूछताछ करेगी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने जेएनयू के उन छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है जो देशविरोधी नारे लगने के समय घटना स्थल पर मौजूद थे। हालांकि ये छात्र आरोपी नहीं है, बल्कि दिल्ली पुलिस गवाह के तौर पर पूछताछ कर रही है। वीडियो फुटेज से ये पता लगा कि जेएनयू केकाफी छात्र घटनास्थल पर मौजूद थे। वह देशविरोधी नारे लगाने वालों में शामिल नहीं थे।
ऐसे में दिल्ली पुलिस उनसे यहीं पूछेगी कि उन्हें घटनास्थल पर क्या देखा, कौन-कौन लोग देश विरोधी नारे लगा रहे थे। स्पेशल सेल केएक अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने सीपीआरपीसी की धारा 160 के तहत जेएनयू के वाइस चांसलर को 26 अप्रैल को नोटिस भेजा है।
नोटिस में कहा गया है कि देश विरोधी नारे लगाने के मामले में जेएनयू के कुछ छात्रों से पूछताछ करनी है। इन छात्रों को कहाम जाए कि वह वह प्रशासन ब्लाक में उपस्थित रहे। इन छात्रों से 27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक पूछताछ की जाएगी। दिल्ली पुलिस कुल 30 छात्रों से पूछताछ करना चाहती है।
इनमें डी. अपराजिता, गार्गी अधिकारी, शेला राशिद, अर्पना आदि छात्र शामिल हैं। गौरतलब है कि स्पेशल सेल जम्मू कश्मीर के सात छात्रों से पूछताछ कर चुकी है। इनमेंतीन छात्र जेएनयू, दो छात्र जाव्मिया मिलिया और एक छात्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का है। स्पेशल सेल की टीम ने बृहस्पतिवार को ज्यादा छात्रों से पूछताछ नहीं कर पाई थी।