जहां देश भर के छात्रों में डीयू में एडमिशन पाने के लिए गलाकाट प्रतियोगिता है और 100 फिसदी अंक पाने वालों के लिए भी यहां प्रवेश मुश्किल होता है वहीं, कुछ ऐसे भी छात्र हैं जो 100 प्रतिशत अंक लाने के बावजूद डीयू की जगह स्कूल ऑफ ओपेन लर्निंग में एडमिशन ले रहे हैं।
असल में एसओएसल डीयू की ऐसी शाखा है जहां डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। यानि यहां पढ़ने वाले छात्र डीयू के रेग्यूलर छात्र नहीं होते। इस साल चार ऐसे छात्र सामने आए हैं जिन्हें चार विषयों में 100% अंक मिले हैं लेकिन उन्होंने एसओएल में एडमिशन लिया है।
हाई स्कोर लाने वाले केवल ये चार छात्र ही नहीं हैं जिन्होंने एसओएल में पढ़ने का फैसला किया है बल्कि, 13 ऐसे छात्र भी हैं जिनके अंक 95 प्रतिशत हैं और 240 ऐसे हैं जिनके अंक 90 प्रतिशत से ज्यादा हैं। जबकि 80 प्रतिशत लाने वाले छात्रों की संख्या 10 प्रतिशत है।