फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएसआर की छात्रा के लिए सोशल मीडिया पर अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन (एलएसआर) की छात्रा ऐश्वर्या रेड्डी के आत्महत्या करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐश्वर्या की आत्महत्या को लेकर कॉलेज की छात्राओं में काफी गुस्सा है। छात्रा को न्याय दिलाने के लिए अब स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कॉलेज विंग ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन व ट्विटर पर जस्टिस फॉर ऐश्वर्या रेड्डी एक अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

एसएफआई का कहना है कि ट्विटर एक ऐसा मंच हैं जहां अपनी बात को रखा जा सकता है, क्योंकि महामारी के कारण शारीरिक रुप से छात्र एकत्र नहीं हो सकते। छात्रों ने ऐश्वर्या को न्याय दिलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।
मंगलवार को एलएसआर छात्र संघ ने एक जीबीएम बुलाई थी। जिसमें इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच व कॉलेज प्राचार्य के इस्तीफे की मांग की थी। इसके साथ ही हॉस्टल खाली करने को लेकर जारी किए गए नोटिस को तुरंत वापस लेने, ऑनलाइन कक्षाओं के लिए टैबलेट व डेटा पैक देने की भी मांग की गई थी। - ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें