फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने में जुटे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण शुरू होने के लिए अयोध्या में तो तैयारी है ही, इस दिन को ऐतिहासिक बनाने में व्यापारी संगठन भी जुटे हुए हैं। कन्फेडेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का कहना है कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 5 अगस्त को भारत के स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होने के अवसर पर 4 अगस्त को देशभर में व्यापारी अपने घरों और बाजारों में सुंदर कांड का पाठ करेंगे। 5 अगस्त को सारे देश में अपनी दुकानों और घरों में दीपोत्सव मनाएंगे। इस दौरान शंखनाद और घंटे-घड़ियाल भी बजाएंगे।
विज्ञापन

कन्फेडरेशन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के अगले कार्यक्रम में 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के दिन देशभर के व्यापारी ‘चीन भारत छोड़ो’ अभियान शुरू करेंगे। इस दिन देशभर में 800 से ज्यादा स्थानों पर व्यापारी संगठन शहर के किसी प्रमुख स्थान पर एकत्र होंगे। इस वर्ष के राखी त्यौहार ने चीन को 4 हजार करोड़ रुपये का झटका देकर इस मिथक को तोड़ दिया है कि भारत में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार नहीं हो सकता। देश में प्रतिवर्ष लगभग 50 करोड़ राखियों का व्यापार होता है, जिनकी कीमत लगभग 6 हजार करोड़ रुपये है।
उधर, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन भी 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं। रोहिणी सेक्टर-6 के आरडब्ल्यूए संरक्षक यादराम वत्स ने अपील की है कि अपने घरों को दीपावली की तरह सजाए। चेयरमैन अतुल सिंघल ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें