फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: घर लौटे दंपती तो खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश, सामने पड़ी थी मां की लाश, कटा हुआ था गला

Sun, 13 Jun 2021 03:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कमालपुर का रहना वाला युवक पत्नी के साथ खजुरीखास इलाके से बुराड़ी स्थित अपने घर लौटा तो वहां मां का शव पड़ा हुआ था। गले पर काटे जाने के और पैरों पर जलाए जाने के निशान थे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित एक घर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला का नाम रजवारी है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि उनकी हत्या गला काटकर की गई है। वहीं, उनके पैरों पर भी जले होने के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


मृतक महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के खजुरीखास इलाके में गया हुआ था। रात करीब 10 बजे जब दंपती घर वापस आए तो देखा कि मां (राजवारी) का गला कटा हुआ है और उससे खून बह रहा है। 

इसके साथ ही पैरों पर जलने के निशान मिलने से उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना बुराड़ी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं और प्रारंभिक साक्ष्यों के अनुसार किसी पारिवारिक जानकर पर ही वारदात को अंजाम देने का शक जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें