फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर चलीं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा जिले के फर्श बाजार की वारदात, पुलिस को घटनास्थल से मिले तीन खोखे
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर गोलियां चला दीं। आधी रात को पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो बाहर निकले। इस बीच बदमाश वहां से फरार हो गए। खबर मिलते ही पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर संजय अरोड़ा वहां पहुंचे। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम पहुंच गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए। पुलिस ने पीड़ित संजय अरोड़ा का बयान लेकर गोली चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। पुलिस संजय अरोड़ा से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनकी किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी या फिर कोई धमका रहा था। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित संजय अरोड़ा परिवार के साथ ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा में रहते हैं। फर्श बाजार के मनीराम रोड पर इनका अपने बुआ के बेटे ओमकार के साथ प्रॉपर्टी का कारोबार है। रविवार को दफ्तर बंद कर दोनों घर आ गए थे। इस बीच देर रात को ओमकार ने कॉल कर संजय को गोली चलने की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें