फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget 2021: इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं होने से खुशी और मायूस दोनों दिखे आम आयकर दाता

Tue, 02 Feb 2021 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम बजट पर विश्वास भारद्वाज और रितुराज शर्मा की राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आम बजट 2021 में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोविड-19 महामारी के दौर में देश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। ऐसे में आम आयकर दाताओं को आशंका थी कि कहीं इस बार के बजट में टैक्स स्लैब बढ़ा ना दिया जाए। ऐसे आयकर दाताओं के लिए यह बजट राहत भरा है। जबकि बड़ी संख्या में आम आयकर दाताओं को यह उम्मीद भी थी कि हो सकता है सरकार कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए इस बार इनकम टैक्स स्लैब में छूट प्रदान करे। इन आयकर दाताओं को इस आम बजट से मायूसी हाथ लगी है। कई आम आयकर दाताओं ने इस मुद्दे पर अपनी राय भी दी है।

विज्ञापन


आम आयकर दाताओं ने दी है अपनी प्रतिक्रिया
- सरकार ने कोरोना महामारी के बीच भी एक संतुलित बजट पेश किया है। ऐसे समय में जब दुनियाभर की अर्थव्यवस्था नाजुक हालत में है, फिर भी सरकार ने सर्वाधिक आबादी वाले इस देश के कर दाताओं को ट्रैक्स स्लैब में बदलाव ना करके राहत पहुंचाया है। - आदित्य तिवारी, रोहिणी

- आम बजट में आम नागरिकों के लिये खास कुछ नहीं है। लेकिन कोरोना महामारी में केवल सरकार से उम्मीद रखना भी ठीक नहीं है। देश और देश के आम नागरिकों दोनों की अर्थव्यवस्था सही नहीं है। सरकार ने टैक्स स्लैब स्थिर रखकर सही किया है। - विश्वास भारद्वाज, पटपड़गंज
विज्ञापन


- कोविड महामारी के दौर में आम करदाता मंहगाई की मार झेल रहा है। लोगों को इस आम बजट से उम्मीद थी कि सरकार इनकम टैक्स स्लैब कम करेगी। लेकिन सरकार ने आम लोगों के लिये कुछ नहीं किया। - शक्ती त्रिपाठी, पटपड़गंज

- इस आम बजट के अंदर टैक्स स्लैब में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करके सरकार ने आम आयकर दाताओं को राहत पहुंचाई है। सरकार ने कोविड-19 महामारी काल में ऐसा किया है। हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिये। - उमेश दीक्षित, नजफगढ़

- कुल मिलाकर यह आम बजट अच्छा है। कोविड-19 महामारी काल में सरकार ने आम करदाताओं को छूट दी है। देशभर में विकास कार्य जारी हैं लेकिन सरकार ने पूंजी इकट्ठा करने के लिये नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं लादा है। - रितुराज शर्मा, शहादरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें