फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयज लॉकर रूम : चैट के स्क्रीन शॉट ट्वीट करने वाली लड़की को मिली धमकियां, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Jun 2020 04:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉयज लॉकर रूम के नाम से सुर्खियों में आए मामले में दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने एक और एफआईआर दर्ज की है। ट्वीटर पर स्क्रीन शॉट साझा करने वाली लड़की ने दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त से शिकायत की थी कि उसे धमकियां मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे हैं। मामला सोशल मीडिया से जुड़ा होने के कारण साइबर क्राइम यूनिट को दिया था।
विज्ञापन


साइबर सेल ने मामला दर्ज कर सोशल मीडिया के जरिये धमकी देने वालों तक पहुंचने की कोशिशें तेज कर दी हैं। लड़की ने करीब एक सप्ताह पहले शिकायत देकर कहा था कि धमकियां मिलने के बाद से वह बुरी तरह डरी हुई है। लड़की ने जल्द ही पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की है।

लड़की का कहना है कि चूंकि उसने बॉयज लॉकर रूम की गंदी चैट को सोशल मीडिया पर डाला था, इसको लेकर कुछ लोग उसके पीछे पड़े हुए हैं। साइबर सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जल्द ही लड़की को धमकाने वाले लोगों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक लड़की ने खुद ही लड़के के नाम से फर्जी आईडी बनाकर स्नैपचैट पर लड़कों के एक ग्रुप (बॉयज लॉकर रूम) में चैट शुरू की थी। उसने अपने दोस्तों का करेक्टर जांचने के लिए खुद ही अपने गैंगरेप की बात स्नैपचैट पर लड़के की आईडी से की। दोस्तों की ओर से बेहद खराब चैट हुई जिसे लड़की ने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर डाल दिया। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। लड़की को ट्वीट डिलीट करने के लिए कहा जाने लगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बॉयज लॉकर रूम के कई सदस्यों व ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें