फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रात लापता हुए युवक का सुबह मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में युवक सुनील की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सुनील शुक्रवार रात से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला है। उसके सिर और शरीर के अन्य जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस सड़क हादसे की आशंका जता रही है। पुलिस सभी पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शनिवार सुुबह घटना की जानकारी मिली। पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई।0 डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि सुनील किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ और फिर उसकी मौत हो गई। वह अलीपुर का रहने वाला था। वह पेशे से चाय विक्रेता था। परिवार वालों ने हत्या का शक जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें