दिल्ली में आज (शनिवार) पुलिस को दो युवकों का मृत शरीर पेड़ से लटका मिला। पहला मामला सरिता विहार के मोहन एस्टेट का है जहां सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
दक्षिणी-पूर्वी जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि मोहन एस्टेट मेट्रो स्टेशन पास सड़क किनारे एक पेड़ से करीब 30 वर्षीय युवक का शव गमछे से लटक रहा था। जांच में पता चला कि यह युवक पांच-छह माह से इस इलाके में देखा जा रहा था। फिलहाल जांच की जा रही है कि यह शख्स कौन है और कहां से आया था।
वहीं दूसरे एक और शख्स की पेड़ से लटकी हुई द्वारका में भी मिली है। युवक की पहचान 23 वर्षीय अंकित के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि अंकित उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद का रहने वाला था। वह यहां अपनी बहन और भाई के साथ किराये के मकान में रहता था।
पुलिस के ने जांच में पाया कि हाल ही में अंकित की नौकरी छूट गई थी और वह बेरोजगार हो गया था। इसी वजह से वह तनाव में था। पुलिस ने अंकित के शव को मुर्दाघर में रखवा दिया है और उसके रिश्तेदारों को बता दिया है।