फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : ब्लू लाइन मेट्रो सेवा कल रहेगी प्रभावित, सुबह 7 बजे के बाद हालात होंगे सामान्य

Sat, 26 Mar 2022 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस दौरान आरके आश्रम मार्ग और झंडेवालान स्टेशन बंद रहेंगे। नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से राजीव चौक व करोल बाग से द्वारका सेक्टर-21 के बीच सुबह सात बजे के बाद सेवा सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैक रखरखाव के कारण रविवार को ब्लू लाइन पर राजीव चौक से करोल बाग के बीच सुबह सात बजे तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान आरके आश्रम मार्ग और झंडेवालान स्टेशन बंद रहेंगे। नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से राजीव चौक व करोल बाग से द्वारका सेक्टर-21 के बीच सुबह सात बजे के बाद सेवा सामान्य रहेगी। 

विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

ग्रीन लाइन पर मेट्रो के समय में 30 मार्च तक जारी रहेगा बदलाव  

पंजाबी बाग में हॉल्ट स्टेशन के निर्माण के बाद फिनिंशिग कार्यों की वजह से ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह(बहादुरगढ़)-इंद्रलोक/कीर्ति नगर के बीच पहली और आखिरी मेट्रो के परिचालन के समय में बदलाव 30 मार्च तक जारी रहेगा। पिछले अक्तूबर से चल रहे निर्माण की वजह से पहली और
आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव किए गए थे, जिसे एक बार फिर विस्तारित किया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने ट्वीट पर जानकारी दी है कि सोमवार से शनिवार के दौरान बिग्रेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक के बीच सुबह पहली मेट्रो सात बजे रवाना होगी। आखिरी मेट्रो रात नौ बजे जबकि रविवार सुबह पहली मेट्रो आठ बजे जबकि आखिरी मेट्रो नौ बजे रात को रवाना होगी। 

ब्रिगेडियर होशियार सिंह-कीर्ति नगर के बीच(सोमवार-शनिवार)पहली मेट्रो सुबह 7.18 बजे चलेगी जबकि आखिरी मेट्रो 9.10 बजे रात को रवाना होगी। रविवार को पहली मेट्रो सुबह 8.18 बजे जबकि रात के वक्त 9.10 मिनट पर आखिरी मेट्रो उपलब्ध होगी। 

इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह के लिए पहली मेट्रो 7.25 जबकि आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे मिलेगी। रविवार को पहली और आखिरी मेट्रो का समय सुबह 8.25 और रात 9.30 बजे होगा। 

कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के लिए सोमवार से शनिवार के बीच पहली मेट्रो सुबह 7.25 बजे जबकि आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे उपलब्ध होगी। रविवार को पहली मेट्रो 8.25 जबकि आखिरी मेट्रो 9.30 पर उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें