फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का गुप्त गठबंधन बेनकाब, अस्पताल घोटाले की सीबीआई जांच हो: देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आप और भाजपा पर मिलकर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर मिलकर दिल्लीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी आप और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल को भाजपा का खुला संरक्षण प्राप्त है। दरअसल बहुचर्चित अस्पताल घोटाले की जांच से जैसे ही परतें खुलनी शुरू हुईं, तो आप और भाजपा के बीच का गुप्त राजनीतिक सौदा उजागर हो गया है।
देवेंद्र यादव ने कहा, 2018-19 में स्वीकृत 24 अस्पतालों की परियोजनाओं में जानबूझकर लागत बढ़ाई गई, संसाधनों का दुरुपयोग हुआ और योजनाएं अधूरी छोड़ दी गईं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब इस मुद्दे को लगातार उठा रही थी, तब कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अब इस मामले को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करना शुरू किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल पंजाब से पार्टी चला रहे थे, लेकिन अब भाजपा के संरक्षण में वे दोबारा दिल्ली में सक्रिय हो गए हैं। गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे भी भाजपा की रणनीति काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले, कक्षा निर्माण घोटाले और अब अस्पताल घोटाले में केजरीवाल सरकार की संलिप्तता साबित हो चुकी है। उन्होंने मांग की कि इस घोटाले की जांच सिर्फ एसीबी से नहीं, बल्कि सीबीआई जैसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि दोषियों को बचने का मौका न मिले।
विज्ञापन

उन्होंने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि जब पार्टी पर गंभीर आरोप हैं और सहयोगी जेल में हैं, तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें