फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीपीसीसी में जगदीश टाइटलर को शामिल करने पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- चरणजीत सिंह चन्नी सहमत हैं?

Fri, 29 Oct 2021 06:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

गौरव भाटिया ने कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से पूछा कि क्या वह नियुक्ति से सहमत हैं? जिसने पूरे देश को नाराज किया था। गौरव भाटिया ने कहा कि 1984 सिख दंगा भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा है। 
विज्ञापन
जगदीश टाइटलर - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) में सिख विरोधी दंगा के आरोपी जगदीश टाइटलर को शामिल करने पर भाजपा ने हमला किया है। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर जगदीश टाइटलर को डीपीसीसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त करके सिखों के पुराने घावों को फिर से खोलने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर 'भ्रम पैदा करने की कोशिश' करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पंजाब में आगामी चुनाव के मद्देनजर गौरव भाटिया ने कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से पूछा कि क्या वह नियुक्ति से सहमत हैं? जिसने पूरे देश को नाराज किया था। गौरव भाटिया ने कहा कि 1984 सिख दंगा भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें