फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली में दिल्लीवालों को बुलाने के लिए भाजपा ने भेजे डिजिटल रथ

Sat, 21 Dec 2019 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय से डिजिटल रथों को रवाना करते प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में आम दिल्लीवालों को बुलाने का आखिरी कदम बढ़ा दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय से राजधानी की 1,731 अनाधिकृत कालोनियों के लिए 14 डिजिटल रथों को रवाना किया।

विज्ञापन


करीब 40 लाख की आबादी के बीच घूमने वाले रथों पर लगी बड़ी स्क्रीन से लोगों को प्रधानमंत्री के रैली में पहुंचने का आमंत्रण दिया जाएगा। वहीं, स्क्रीन के जरिए नियमित होने पर कच्ची कॉलोनियों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

दूसरी तरफ रामलीला मैदान की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के हर दिन बदलते मौसम को देखते हुए मैदान में वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है ताकि अचानक बारिश होने से रैली में खलल न पड़े।
विज्ञापन


वहीं, दर्शक दीर्घा के लिए कुर्सियों का इंतजाम भी पूरा कर लिया गया है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रैली एतिहासिक होगी। इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। रैली में बड़ी संख्या में कालोनियों को नियमित करने के लिए स्थानीय निवासी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे।

डिजिटल रथों को रवाना करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि रथों से लोगों को बुलावा भेजा गया है। दिल्ली की 1731 कालोनियों में पहुंचने वाले रथ बड़ी संख्या में लोगों को जानकारी देगें। इसके साथ ही नियमित होने के बाद की कच्ची कालोनियों की तस्वीर भी दिखाई जाएगी।

कच्ची कालोनियों में रह रहे 40 लाख लोगों को हमेशा अपना आशियाना उजड़ने की चिंता सताती रहती थी। लोगों को बताया जाएगा कि 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को पक्का मकान देने जा रहे हैं। इससे विकास का पूरा खाका लोगों के जेहन में उभरकर आएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें