फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन विकास नहीं, विनाश का प्रतीक : देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली में लगातार हो रहे इमारत ढहने के हादसों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा का शासन विकास नहीं, बल्कि विनाश का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में एक अप्रैल से छोटी-बड़ी इमारतें गिरने की 321 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने ज्वाला नगर हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और मृतकों के परिजनों व घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने कहा कि पांच से 17 नवंबर के बीच चावड़ी बाजार, पहाड़गंज और विवेक विहार में इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन सरकार हादसों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली फायर सर्विस के आंकड़ों के अनुसार, इमारत ढहने की 321 घटनाओं में 45 से अधिक लोगों की जान गई और सैकड़ों लोग घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर हादसे के बाद जांच के आदेश और अधिकारियों के निलंबन जैसी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाती हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें