फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल के पीएम आवास मार्च को BJP ने बताया राजनीतिक ड्रामा, जानें एथनॉल पर हर्ष मल्होत्रा ने क्या कहा

Tue, 04 Aug 2026 05:43 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास जाने की घोषणा पर तीखा हमला बोला है। 
विज्ञापन
हर्ष मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास जाने की घोषणा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच चल रही अराजक नंबर-1 की राजनीति का हिस्सा है। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल भी खुद को उसी तरह की राजनीति में आगे दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास जाने की घोषणा पहले से तय राजनीतिक रणनीति है। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की पुरानी राजनीति पहले अराजकता फैलाने और बाद में विक्टिम कार्ड खेलने की रही है। उनके अनुसार, यदि पुलिस सुरक्षा कारणों या अनुमति नहीं होने के चलते उन्हें प्रधानमंत्री आवास जाने से रोकती है तो आम आदमी पार्टी इसे सरकार द्वारा बातचीत से इनकार के रूप में पेश करने का प्रयास करेगी।

हर्ष मल्होत्रा ने एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एथनॉल का उपयोग प्रदूषण कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और विदेशी मुद्रा की बचत के लिहाज से देश के हित में है। उन्होंने दोनों दलों से 11 अगस्त को संसद में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के उस बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल का समर्थन किया गया था।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस से जनता को गुमराह न करने की अपील करते हुए चुनौती दी कि यदि वे एथनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों के खराब होने का दावा कर रहे है तो ऐसे 100 वाहनों के उदाहरण प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें