फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रदूषण को लेकर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, सीएम से की इस्तीफे की मांग

Wed, 26 Oct 2022 02:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने में उनकी कथित विफलता पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की और दावा किया कि दिवाली के बाद शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद और दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि दिवाली से पहले शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर और खराब था। उन्होंने कहा कि त्योहार के बाद एक्यूआई में सुधार हुआ, यह दर्शाता है कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए दिवाली को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, 'दीवाली से पहले, एक्यूआई 330 था और आज सुबह (बुधवार) दीवाली के बाद यह 306 है। यह है ग्रीन क्रैकर्स फोड़ने का फायदा। इसलिए जो लोग दिवाली को दोष दे रहे थे, उन्हें अब चिंता करनी चाहिए कि अगर प्रदूषण अभी से और खराब हुआ तो इसे दिवाली पर दोष न दें और हां पराली जो जली है उसका धुँआ अब दिल्ली पहुंचेगा तो उसका क्या ? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उधर, भाजपा के पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश साहिब सिंह ने प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें