फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रदूषण को लेकर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, कहा- इन्हें दिल्ली की चिंता नहीं, कर रहे चुनावी दौरे

Fri, 04 Nov 2022 12:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल की नीयत में खोट बताया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी केजरीवाल को घेरा।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल पर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नियत में ही खोट है।

विज्ञापन


भजापा प्रवक्ता ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में एक्साइज प्रदूषण हुआ था। इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर नामक ठग से आम आदमी पार्टी ने ठग लिया था। इसी बीच आज श्रमिकों के ऊपर हुए सबसे बड़े करप्शन का आज खुलासा हुआ है। केजरीवाल सरकार के दौरान फर्जीवाड़ा कर 2018 से 2021 के बीच में करीब 10 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें करीब 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है और इनके नाम पर पैसा उठाया जा रहा है।

मनोज तिवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो व्यक्ति इतने सारे लोक लुभावन वादे कर मजदूरों का हक छीन सकता है, वह दिल्ली का कितना बड़ा शत्रु है, यह बताने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने मजदूरों के फंड से 143 करोड़ का घोटाला किया था और पार्टी के काम में लगा दिया था। जो व्यक्ति अपने प्रदेश को प्रदूषण में घुटता छोड़ सकता है, बस 2 घंटे के लिए प्रेस वार्ता करने के लिए आता है, वह दिल्ली की चिंता नहीं कर रहा है, वह बस चुनावी दौरे पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें