दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आप के दुर्गेश कुमार, कांग्रेस की प्रेम लता और भाजपा के राजेश भाटिया सहित 14 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। पूरे दमखम के साथ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा और जीत की उम्मीद जताई। इस दौरान दिल्ली पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रही।
आम आदमी पार्टी के राजेंद्र नगर उपचुनाव के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने एक बजे के करीब पूसा आईटीआई आरओ कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम लता और भारतीय जनता पार्टी के राजेश भाटिया ने भी पर्चा भरा। इससे पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा ने रोडशो निकाला और जनता से समर्थन मांगा।