फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Train Accident: भीषण ट्रेन हादसे की वजह आई सामने, जानें सिस्टम फेलियर है या लोको पायलट की गलती

Wed, 05 Nov 2025 05:47 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को भीषण रेल हादसा हुआ था। हादसे में लोको पायलट समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई थी।
विज्ञापन
बिलासपुर ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को भीषण रेल हादसा हुआ था। हादसे में लोको पायलट समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई थी। भीषण ट्रेन हादसे के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे?

विज्ञापन


रेलवे विशेषज्ञों द्वारा की गई घटना की प्रारंभिक जांच के मुताबिक खड़ी मालगाड़ी से टकराने वाली यात्री ट्रेन का चालक दल रेड सिग्नल पर उसे नियंत्रित करने में विफल रहा। शुरुआती जांच में बताया गया कि ट्रेन का चालक दल खतरे के सिग्नल संख्या एजे-पांच (AJ-5) पर ट्रेन को नियंत्रित करने में विफल रहा और मालगाड़ी से टकरा गया। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि ट्रेन का चालक दल सही समय और सही स्थिति में ट्रेन को नियंत्रित न करने करने के लिए जिम्मेदार है।रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेन लाल सिग्नल को पार कर गई और दोपहर 3:50 बजे अगले लाल सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।

ये भी पढ़ें: Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 11 की गई जान... 20 घायल; कई घंटे बाद परिचालन बहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट पांच विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई थी, हालाँकि केवल तीन ने ही इस पर हस्ताक्षर किए हैं। सिग्नल और दूरसंचार विभाग के अधिकारी ने रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। रिपोर्ट में गेवरा स्टेशन मास्टर का एक बयान भी शामिल है, जिन्होंने कहा कि मेमू ट्रेन के रवाना होने के बाद, उन्हें वीएचएफ संचार पर गार्ड से एक संदेश मिला जिसमें टक्कर होने के कारण एम्बुलेंस बुलाने का अनुरोध किया गया था। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त अब दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे और एक विस्तृत रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें