फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई बाइक, 25 फीट की ऊंचाई से गिरकर युवक की मौत

Sun, 17 Apr 2022 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शाहदरा फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से असुंतलित एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। चालक काफी दूर सड़क पर घिसटता चला गया और करीब 25 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त विकास कुमार (30) के रूप में हुई है। घटना बृहस्पतिवार रात की है। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता करने का प्रयास कर रही है।  पुलिस के मुताबिक विकास कुमार परिवार के साथ वेलकम इलाके में रहता था। परिवार में मां पवित्रा देवी, बड़े भाई अनुज के अलावा चार शादीशुदा बहनें हैं। विकास अभी अविवाहित था। वह शादी व दूसरे कार्यक्रमों में वेटर का काम करता था। 

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को काम के सिलसिले में विकास को सीमापुरी जाना था। रात करीब 3 बजे वह अपने बड़े भाई की बाइक लेकर काम के लिए निकला। वेलकम से जीटी रोड होता हुआ शाहदरा फ्लाईओवर पर पहुंचा। इस दौरान एमएस पार्क मेट्रो स्टेशन के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक गिरी और दूर तक घिसटती चली गई और डिवाइडर से टकराने के कई बार पलटी।  
विज्ञापन


विकास फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और बाइक ऊपर ही रह गई। राहगीरों ने अपने वाहन रोके और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर विकास की पहचान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें