सफदरजंग, आरएमएल व लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज में भी रूटीन सर्जरी बंद है, लेकिन यहां ओपीडी नियमित तौर पर चलती रही। एम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर ने कहा कि अगले सप्ताह ओपीडी सेवा शुरू करने पर फैसला हो सकता है लेकिन जून के दूसरे सप्ताह से ओपीडी सेवा शुरू हो सकती है।
एम्स सहित दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में जल्द ही पहले की तरह ओपीडी सेवा शुरू होने जा रही है। साथ ही कोरोना महामारी की लहर से पहले रोके गए ऑपरेशन अब किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि अगले एक सप्ताह में दिल्ली एम्स ओपीडी सेवा शुरू करने का फैसला ले सकता है। वहीं सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल में पहले से ही ओपीडी सेवा जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शुरू में ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों की संख्या कम निर्धारित रहेगी। इसके अलावा अगले माह अस्पतालों में रूटीन सर्जरी भी शुरू हो सकती है।
दरअसल दूसरी लहर में कोरोना का संक्रमण शुरू होने पर एम्स ने सबसे पहले आठ अप्रैल को ओपीडी व रूटीन सर्जरी बंद कर दी थी। इसके कुछ दिनों के बाद लोकनायक, जीटीबी, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी (आरजीएसएस) अस्पताल सहित कई अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी व रूटीन सर्जरी बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
सफदरजंग, आरएमएल व लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज में भी रूटीन सर्जरी बंद है, लेकिन यहां ओपीडी नियमित तौर पर चलती रही। एम्स के एक वरिष्ठ डाक्टर ने कहा कि अगले सप्ताह ओपीडी सेवा शुरू करने पर फैसला हो सकता है लेकिन जून के दूसरे सप्ताह से ओपीडी सेवा शुरू हो सकती है।
वहीं राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ. बीएल शेरवाल ने कहा कि ओपीडी व रूटीन सर्जरी शुरू करने के लिए कार्ययोजना जल्द तैयार की जाएगी। जून के दूसरे सप्ताह में ओपीडी सेवा शुरू की जा सकती है।