किसान नेताओं ने बताया कि अब तक उनके पास जितनी अधिकारिक जानकारी आई है। उसके अनुसार 122 किसानों के विभिन्न थानों में होने की बात कही गई है। वहीं 43 युवा जेल में होने की बात सामने आई है।
सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले, हम बातचीत के लिए तैयार: टिकैत
इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, किसान मोर्चा के जो 40 संगठनों की 40 सदस्यों की कमेटी है, उससे सरकार बात करे।
कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से दूर हो जानी चाहिए: तोमर
वहीं, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से दूर हो जानी चाहिए। इस बज़ट में MSP के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की है और APMC को सशक्त बनाने की दृष्टि से भी सरकार ने ध्यान रखा है।
बजट पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस बजट में 16.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण किसानों को मिलेगा। APMC सशक्त हो सकेंगे, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर वहां खड़े हो सकेंगे, इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्टर फंड में APMC को शामिल किया गया है।