फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा का एलान, 6 फरवरी को देशभर में करेंगे चक्का जाम

Mon, 01 Feb 2021 09:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
ट्रैक्टर परेड के बाद से कुछ शांत दिख रहे किसानों ने आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाते हुए उसकी घोषणा कर दी। किसानों ने 6 फरवरी को देशभर में तीन घंटे के लिए चक्का जाम करने का एलान किया है। जिसमें नेशनल व स्टेट हाईवे को दोपहर 12 से 3 बजे तक जाम रखा जाएगा। जिससे सरकार को बताया जा सके कि किसान किसी भी तरह से कमजोर नहीं है। 
विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर पर सोमवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसके बाद किसान नेताओं बलबीर सिंह राजेवाल, योगेंद्र यादव, डॉ. दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढूनी, प्रेम सिंह पंघू और परमेंद्र मान ने बताया कि किसानों के साथ जिस तरह से अत्याचार दिल्ली पुलिस और सरकार कर रही है, वह सहन नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा उसके विरोध में छह फरवरी को चक्का जाम करेगा। ताकि सरकार को किसानों की ताकत का पता चले और वह किसानों की बात सुने। किसान नेताओं ने कहा कि ऐसे माहौल में किसानों की सरकार से बातचीत का कोई औचित्य नहीं बनता है। 
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले बयान दिया था, वह भी एक जुमला ही निकला। अगर सरकार की नीयत सही होती तो वह चर्चा आगे बढ़ाने का प्रयास करती। लेकिन सरकार ने जिस तरह से बजट में किसान और खेती की अनदेखी करके पूंजीपतियों पर फोकस कर दिया, वह बेहद निराशाजनक है। 

योगेंद्र यादव ने कहा कि पिछली बार कुल बजट का 5.1 प्रतिशत कृषि के लिए था जो इस बार 4 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पिछली बार 75 हजार करोड़ रुपये जारी किए गए जो इस बारा घटाकर 65 हजार करोड़ कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में 122 तो 43 युवा जेल में बंद

किसान नेताओं ने बताया कि अब तक उनके पास जितनी अधिकारिक जानकारी आई है। उसके अनुसार 122 किसानों के विभिन्न थानों में होने की बात कही गई है। वहीं 43 युवा जेल में होने की बात सामने आई है। 
  सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले, हम बातचीत के लिए तैयार: टिकैत
इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, किसान मोर्चा के जो 40 संगठनों की 40 सदस्यों की कमेटी है, उससे सरकार बात करे।







कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से दूर हो जानी चाहिए: तोमर
वहीं, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से दूर हो जानी चाहिए। इस बज़ट में MSP के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की है और APMC को सशक्त बनाने की दृष्टि से भी सरकार ने ध्यान रखा है। 

बजट पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस बजट में 16.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण किसानों को मिलेगा। APMC सशक्त हो सकेंगे, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर वहां खड़े हो सकेंगे, इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्टर फंड में APMC को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें