फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: भरतनाट्यम, छाऊ और कुचिपुड़ी ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्राचीन कला केंद्र की तरफ से आयोजित 13वां गुरु एमएल कोसर संगीत एवं नृत्य महोत्सव शुक्रवार कमानी ऑडिटोरियम में पारंपरिक शास्त्रीय कला की अनुगूंज के साथ आरंभ हुआ। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से समर्थित दो दिवसीय उत्सव भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की विविध परंपराओं का भव्य संगम प्रस्तुत कर रहा है।
विज्ञापन



शाम का उद्घाटन प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित तुषार दत्ता के वोकल रेसिटल से हुआ। उनकी प्रस्तुति में पंडित देबाशीष अधिकारी ने तबले पर और पंडित हिरण्मय मित्रा ने हारमोनियम पर उत्कृष्ट संगत की। पंडित अरविंद कुमार आजाद और पंडित परिमल चक्रवर्ती की तबला जुगलबंदी ने दर्शकों को तालों के अद्भुत संवाद से प्रभावित किया। पहले दिन का समापन एक अनूठी नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। डॉ. श्रीधर वासुदेवन, प्रशांत कालिया और अयाना मुखर्जी ने भरतनाट्यम, छाऊ, कुचिपुड़ी का आकर्षक ट्रायो परफॉर्मेंस पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें