फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: रणदीप गुलेरिया बोले- एम्स में बच्चों पर कोवाक्सिन का चल रहा ट्रायल, सितंबर तक आ सकता है परिणाम

Sat, 24 Jul 2021 02:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स दिल्ली में अब दो से छह साल तक की आयु के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने के लिए अगले सप्ताह से ट्रायल शुरू हो जाएगा। अगले सप्ताह से इन बच्चों को वैक्सीन की खुराक देना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, दिल्ली एम्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एम्स में बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन का परीक्षण चल रहा है। एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि परीक्षण के परिणाम सितंबर तक जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आने के बाद बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि एम्स दिल्ली में अब दो से छह साल तक की आयु के बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज देने के लिए अगले सप्ताह से ट्रायल शुरू हो जाएगा। अगले सप्ताह से इन बच्चों को वैक्सीन की खुराक देना शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले छह से 17 वर्ष तक की आयु वालों को वैक्सीन देने का काम पूरा हो चुका है।

वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक बच्चों में कोवाक्सिन की पहली डोज का कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला है। इन बच्चों को वही कोवाक्सिन दी जा रही है, जो वर्तमान में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत व्यस्कों को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें