फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: भागवत झा ‘आजाद’ के महाकाव्य ‘मृत्युंजयी’ का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में शुक्रवार को साहित्यकार एवं राजनीतिक चिंतक भागवत झा ‘आजाद’ की स्मृति में उनके महाकाव्य ‘मृत्युंजयी’ का लोकार्पण और साहित्यिक विमर्श आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी थे।
विज्ञापन


अध्यक्षीय वक्तव्य में जनार्दन द्विवेदी ने कहा, भागवत झा आजाद की यात्रा अंतर्द्वंद्व से संकल्प तक की यात्रा थी और वे स्वतंत्रता सेनानियों की दूसरी पीढ़ी के सच्चे प्रतिनिधि थे। डॉ. जोशी ने उन्हें राजनीति में रहते हुए भी समाज की गहरी चिंताओं पर विचार करने वाले सच्चे चिंतक बताया। इस अवसर पर पुस्तक से काव्य पाठ भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें