फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 200 रुपये के लिए पीट-पीटकर किया अधमरा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दूसरे युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन

अपराध शाखा ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लूटपाट व हत्या की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। इन्होंने दो राहगीरों पर लूटपाट के लिए चाकू, लाठी व सरियों से जानलेवा हमला कर दिया था। एक राहगीर सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे राहगीर मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों को पीड़ितों के पास से सिर्फ 200 रुपये मिले थे। आरोपी 200 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, आरोपियों की पहचान जीवन पार्क, समयपुर बादली, दिल्ली निवासी इकराम उर्फ मुल्ला, (22), राणा पार्क, सिरसपुर, समयपुर बादली निवासी दुर्गेश मिश्रा उर्फ सोनू (24) व सिरसपुर, समयपुर बादली निवासी सुनील उर्फ लेफ्टी (23) के रूप में हुई है। इसके साथ ही दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। इन सभी आरोपियों ने 26 व 27 सितंबर की रात को शराब पी और नशे में लूटपाट करने की साजिश रची। जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक और घायल पीने के पानी की आपूर्ति का व्यवसाय करते थे। घटना के समय वह अपना बकाया भुगतान लेने जा रहे थे। इसी बीच आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। एसीपी विवेक त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश मलिक, एसआई हितेश भारद्वाज व हवलदार विकास डबास की टीम ने दो नाबालिग को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को मोनेस्ट्री मार्केट, जीटी रोड, आईएसबीटी, दिल्ली के सामने से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें