फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखाकर वित्तीय सहायता लेने वाले वकील को बार ने किया निलंबित

Sat, 10 Jul 2021 01:14 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली

सार

बीसीडी ने इस संबंध में आरोपी वकील को एक नोटिस जारी कर कहा कि यह न केवल कदाचार है, बल्कि जालसाजी और धोखाधड़ी भी है। बीसीडी ने वकील से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
 
विज्ञापन
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) ने वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए कथित रूप से झूठी कोविड-19 जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले एक वकील का शुक्रवार को लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


बीसीडी ने इस संबंध में आरोपी वकील को एक नोटिस जारी कर कहा कि यह न केवल कदाचार है, बल्कि जालसाजी और धोखाधड़ी भी है। बीसीडी ने वकील से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

इसके अलावा, बीसीडी ने आरोपी वकील को 19 जुलाई को अनुशासनात्मक समिति के समक्ष पेश होने के लिए भी कहा है। ऐसा नहीं करने पर वकील के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीसीडी ने कहा कि वकील सोनू यादव की ओर से जमा की गयी कोविड-19 जांच रिपोर्ट सत्यापन के लिए प्रयोगशाला भेजी गयी थी, जहां यह पुष्टि की गई कि सोनू के नाम पर ऐसी कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें