फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: निर्वासित किए जाने के बाद दोबारा अवैध रूप से भारत में घुसा बांग्लादेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
साथी के साथ गिरफ्तार, आजादपुर मंडी के पास किन्नर बनकर रह रहे थे आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले के विदेशी सेल ने एक ऐसे बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रुहुल अमीन को गिरफ्तार किया है, जो निर्वासित किए जाने के पांच माह बाद दोबारा अवैध रूप से भारत में घुस गया। पुलिस ने उसके साथी मोहम्मद जीबोन मिया उर्फ लिली को भी पकड़ा है।
दोनों महेंद्र पार्क इलाके में किन्नर बनकर अवैध गतिविधियों में शामिल थे। जीबोन रसोईया का भी काम करता था। इनके कब्जे से पुलिस ने दो स्मार्ट फोन, बांग्लादेशी पहचान पत्र और मिर्च स्प्रे बरामद किए हैं। दोनों ढाका, बांग्लादेश के रहने वाले हैं। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि जिले की विदेशी सेल अवैध रूप से दिल्ली में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए लगातार निगरानी रख रही है। पुलिस टीम को गुप्त रूप से सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक जिले में अवैध रूप से रह रहे हैं। निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम इनकी पहचान करने में जुट गई। छानबीन करने के बाद पुलिस ने आजादपुर मंडी के पास से दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया। इनके पास से दो मोबाइल फोन मिले, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप इंस्टॉल था, जिसके जरिए वह अपने परिवार वालों से बात करते थे। वहीं फोन से बांग्लादेशी पहचान पत्र भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि 25 साल के मोहम्मद रुहुल अमीन को उत्तर पश्चिम जिला ने पिछले साल जून माह में गिरफ्तार कर बांग्लादेश निर्वासित कर दिया था। वह दोबारा दिसंबर में बांग्लादेशी बार्डर के जरिए अवैध रूप से घुसकर पश्चिम बंगाल के रास्ते दिल्ली आकर साथी के साथ महेंद्र पार्क इलाके में रहने लगा। पुलिस ने दोनों नागरिकों को बांग्लादेश निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें