फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बम-बम भोले शंकर, शिव भक्तों को न कांटा चुभेगा न कंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांवड़ियों की सेवा के लिए तैयार पूर्वी दिल्ली, दिन-रात चलेगा सेवा कार्य
विज्ञापन

- कांवड़ियों के खानपान से लेकर सुरक्षा व चिकित्सा का समितियां रखेंगी विशेष ध्यान
- समितियों ने लगाए वाटर प्रूफ टेंट, आपातकालीन स्थिति के लिए एंबुलेंस भी रहेगी तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का प्रतीक सावन का महीना 11 जुलाई से आरंभ होने वाला है। ऐसे में पूर्वी दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सरकार के आदेश के बाद नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे यात्रा मार्ग पर कोई कंकड़, पत्थर या अन्य बाधा उत्पन्न न हो और शिव भक्तों के नंगे पांव में कोई तकलीफ हो। प्रशासन से लेकर कांवड़ समितियां पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इन पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि वह आराम कर आगे की कावड़ यात्रा को सुगम बना सकें। इस दौरान शिविरों में कांवड़ियों के लिए बिजली, पानी, दवाएं, सफाई, शौचालय व अन्य कई प्रकार की सुविधाएं मौजूद रहेंगी।



सीलमपुर, शास्त्री पार्क, गोकुलपुरी, शाहदरा, दिलशाद गार्डन, आनंद विहार, कड़कड़डूमा व अन्य कई स्थानों पर शिविर बनाए गए हैं। बांस से बनाए गए इन शिविरों के वाटर प्रूफ चादर से तैयार किए गए हैं, जिससे बरसात के दौरान कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा शिविरों में कांवड़ यात्रियों के लिए चिकित्सा सेवा, दवाएं, बिजली का कनेक्शन, पानी, सफाई, शौचालय, अग्निशमन व सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात व्यवस्था भी भी रहेगी। यही नहीं, कांवड़ यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए सरकार भी तैयारियों में जुटी है। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने समितियों के साथ मिलकर कांवड़ यात्रियों के मार्ग पर हर एक से दो किलोमीटर के दायरे में शिविर स्थापित किए हैं। शास्त्री पार्क की शिव कांवड़ समिति की संस्थापक शोभा भार्गव ने बताया कि शिविर में 24 घंटे खानपान की व्यवस्था की गई है। साथ ही, कांवड़ियों को विश्राम के लिए के भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा शिविर का संचालन महिलाएं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समितियों को सिंगल विंडों से मिल सकेगा समाधान
कांवड़ियों की सेवा करने वाली कांवड़ शिविर समितियों को आवश्यक अनुमति व उनकी समस्याओं का समाधान सिंगल विंडो सिस्टम से किया जाएगा। इसमें शिविर लगाने से लेकर शिविरों में दी जाने वाली सुविधाओं में कमियों को देखा जाएगा। इसके अलावा जिले के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न विभागों की टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वह नियमित रूप से कांवड़ मार्गों और शिविरों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें