फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरदर्द से परेशान महिला: जांच में पता चली बीमारी; आठ घंटे में निकाला सिर से 163 ग्राम गेंद जैसा ट्यूमर

Thu, 25 May 2023 09:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के नेहरू विहार की रहने वाली अफसाना के सिर से गेंद के आकार का ट्यूमर निकाला है। सिर में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नेहरू विहार में रहने वालीं 37 वर्षीय अफसाना के सिर से गेंद की आकार का ट्यूमर निकाला गया है। मरीज अब ठीक है और तेजी से रिकवरी कर रही है। दरअसल महिला को जब कई बार सिर में हल्का सिरदर्द हुआ तो उसे नई दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां दिमाग की एमआरआई करवाने पर मस्तिष्क में एक चमड़े की क्रिकेट गेंद के आकार का ट्यूमर का पता चला। इसे हटाने में करीब आठ घंटे लगे।

विज्ञापन


महिला का उपचार करने वाले डॉ. रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक साइलेंट ब्रेन ट्यूमर था। इसमें बार-बार सिरदर्द, देखने में कमी, कमजोरी, दौरे, संतुलन की कमी और बांझपन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन इस मामले में मरीज में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। उसे केवल हल्के सिरदर्द की शिकायत की। जांच के बाद महिला के मस्तिष्क में 4.6 x 4.1 x 3.7 सेमी के आकार का ट्यूमर दिखा। इसका पता चलने के बाद एडवांस उपकरणों और टेक्नोलॉजी से उपचार किया गया और महिला को 29 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई। 25 दिन बाद महिला की हालत बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें