फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बच्चों के पास स्टार बनने का सुनहरा मौका, घर बैठे ले सकते हैं भाग

Mon, 25 May 2020 11:17 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कुद्रोली वर्ल्ड बेबी सूत्र बच्चों के लिए इस लॉकडाउन में अपना टैलेंट दिखाने के एक ऑनलाइन टैलेंट हंट शो लेकर आया है। कुद्रोली वर्ल्ड बेबी सूत्र की ओर से बच्चों के लिए ऑनलाइन टैलेंट हंट का आयोजन कराया जा रहा है। इसकी शुरुआत 21 मई से हो चुकी है और ये 31 मई तक चलेगा। 

विज्ञापन


इस शो के जरिए आपके बच्चों के पास मौका है स्टार बनने का। इस शो में तीन से सात साल के बच्चे और आठ से 14 साल के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। इसमें ये बच्चे अपनी मर्जी के मुताबिक सिंगिंग, डांसिंग और आर्टवर्क में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

इस शो में हिस्सा लेने के लिए आपको अपने बच्चे का एक से दो मिनट का वीडियो रिकॉर्ड करके @babysutraindia के इंटाग्राम, फेसबुक या फिर ट्विटर पर शेयर करना होगा। इस शो को बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और पंखुड़ी जज करेंगे। खास बात यह है कि शो को जीतने वाले बच्चे को एक लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शो में हिस्सा लेने की आखिरी तारीख 31 मई है और विजेता की घोषणा एक जून को शाम छह बजे इंस्टाग्राम पर लाइव की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें