फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में डिस्टेंस मोड से बीए जनरल और एमबीए की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया में डिस्टेंस मोड से बीए जनरल और एमबीए की पढ़ाई
विज्ञापन

नई दिल्ली। दूरस्थ मोड से स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए, बीएड प्रोग्राम की पढ़ाई करना चाहते हैं तो जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दाखिला आवेदन विंडो खुल गई है। सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग (सीडीओएल) में जुलाई 2019 सत्र के तहत विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा। पहली बार शुरू हो रहे एमबीए और बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी, हिंदी व उर्दू रहेगा।
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, यूजीसी ने सीडीओएल से जुलाई 2019 सत्र से सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले बीए जनरल प्रोग्राम की पढ़ाई की भी अनुमति दे दी है। जुलाई 2019 सत्र से सीबीसीएस आधारित सेमेस्टर सिस्टम से दूरस्थ माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। पोस्ट ग्रेजुएट के सभी अध्ययन कार्यक्रम, सीबीसीएस आधारित सेमेस्टर और यूनिवर्सिटी के सामान्य मोड प्रोग्राम की तर्ज पर पाठ्यक्रम परीक्षा आयोजित होगी। अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम सालाना आधार पर ही होंगे। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में विद्यार्थियों को एमबीए, एमए इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, पोलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशियोलॉजी एजुकेशन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की पढ़ाई का मौका मिल रहा है। छात्र जामिया की वेबसाइट https://www.jmi.ac.in/studyatjamia/admission पर जाकर अधिक जानकारी लेने के साथ आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएड और एमबीए में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर : बीएड और एमबीए प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। 3 अगस्त को एमबीए और 4 को बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए स्नातक डिग्री प्रोग्राम में 50 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। दो वर्षीय डिग्री प्रोग्राम को पूरा करने की अवधि 5 साल रहेगी। फीस 20 हजार (सालाना) होगी। एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए स्नातक डिग्री प्रोग्राम में 50 फीसदी अंक होने चाहिए। 4 से 10 सेमेस्टर के प्रोग्राम में 25 हजार रुपये फीस देनी होगी। दोनों प्रोग्राम में प्रवेश परीक्षा केंद्र जामिया कैंपस में ही बनेंगे।
विज्ञापन

6 से 6 वर्षों में पूरी कर सकते हैं स्नातक डिग्री की पढ़ाई : बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीआईबीएफ में दाखिला 12वीं कक्षा के आधार पर मिलेगा। तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम को पूरा करने की अवधि 6 वर्ष रहेगी। बीए व बीकॉम में 7200 और बीबीए व बीसीआईबीएफ में 8800 रुपये फीस (सालाना) होगी। वहीं, एमए कॉमर्स दो से पांच साल में पूरा करना होगा और फीस 12 हजार रुपये (सालाना) लगेगी। इसके अलावा एमए एजुकेशन, एमए हिंदी, एमए हिस्ट्री, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए साइकोलॉजी, मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एमए इंग्लिश को सेमेस्टर में पूरा करना होगा। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन गाइंडेंस एंड काउंसलिंग, पीजी डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, सर्टिफिकेट इन इन्फोरमेशन एंड टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट इन कंप्यूटर हाडवेयर एंड नेटवर्क टेक्नोलॉजी की पढ़ाई का भी मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें