फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हरी नगर के गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा कमेटी ने जताई साजिश की आशंका, जांच की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साहिबपुरा, तिलक नगर के बाद अब हरी नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। गुरुद्वारों में बेअदबी की लगातार सामने आ रहीं घटनाओं को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने चिंता जताई है। कमेटी ने इसे गहरी साजिश की आशंका बताते हुए पुलिस से विस्तृत जांच कराने और आरोपियों को बेनकाब करने की मांग की है।
कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि तीन दिन पहले साहिबपुरा के गुरुद्वारे में घटना हुई थी और अब हरी नगर में भी ऐसी कोशिश की गई। हालांकि, गुरुद्वारे के प्रबंधकों और संगत की सतर्कता से इस प्रयास को विफल कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को सामान्य रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इनके पीछे क्या कारण हैं और कौन लोग इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि इन घटनाओं के जरिए सिख कौम में बेचैनी पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कालका और काहलों ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिशें मानवता के खिलाफ हैं और इनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। कमेटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और वास्तविक दोषियों को सामने लाने की मांग करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें