फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मंदी और अनधिकृत कॉलोनियों पर केंद्र सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आर्थिक मंदी और अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर कांग्रेस ने रविवार को बवाना में जन आक्रोश रैली निकाली। सुबह 10 बजे से ही रैली स्थल पर बवाना औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर, इकाइयों के मालिक व गांव के किसान हजारों की संख्या में पहुंचने शुरू हो गए थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि देश में आर्थिक अराजकता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार आरबीआई इमरजेंसी रिजर्व फंड को भी खाली करने से नहीं चूक रही है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अगस्त में आरबीआई ने मोदी सरकार को 1,76,000 करोड़ रुपये दिए। इससे पहले 2014 से 2018 तक आरबीआई ने 2,13,000 करोड़ रुपये मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण हुए घाटे को कम करने के लिए दिए। उन्होंने कहा कि अब तक मोदी सरकार अपनी नाकामियों को पूरा करने के लिए आरबीआई से 3,89,000 करोड़ रुपये ले चुकी है। चोपड़ा ने आरोप लगाया कि 1990 के बाद आरबीआई को पहली बार खुले बाजार में अपना गोल्ड रिजर्व बेचना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक की फिसली जुबान, प्रियंका चोपड़ा के नारे लगाए
नई दिल्ली। बवाना इलाके में प्रदेश कांग्रेस की ओर से निकाली गई जन आक्रोश रैली में पूर्व विधायक की जुबान फिसल गई। वे मंच पर खड़े होकर सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और इसी बीच उनके मुंह से निकला, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद। ये सुन मंच पर ही मौजूद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा उनकी ओर बढ़े। चंद सेकेंड चुप रहने के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने माफी मांगी और वापस से नारेबाजी करने लगे। ये पूरी घटना एक वीडियो में कैद हुई और रविवार को सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई।
दरअसल, जना आक्रोश रैली के दौरान मंच संचालन पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह कर रहे थे और पास में ही प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा खड़े थे। सुरेंद्र सिंह ने जैसे ही प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद का नारा लगाया सुभाष चोपड़ा गर्दन नीचे करते हुए हल्के मुस्कराते उनके पास पहुंचे। इसी बीच सुरेंद्र सिंह को उनकी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने सॉरी बोल नारे लगाना फिर शुरू कर दिया। इस बीच मंच पर मौजूद कांग्रेस के तमाम नेता भी चंद पलों के लिए मुस्कुरा उठे। बाद में स्थानीय नेताओं ने भी इस घटना पर पूर्व विधायक की चुटकी ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो को लेकर देर रात तक कांग्रेस की ओर से स्पष्टीकरण नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें